(चतरा)क्रीड़ा भारती जिला चतरा इकाई की बैठक संपन्न, नए अध्यक्ष और मंत्री का हुआ चयन

  • 24-Dec-24 12:00 AM

चतरा 24 दिसंबर (आरएनएस)। खेल कूद के क्षेत्र में क्रीड़ा भारती चतरा लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है और खिलाडिय़ों को तैयार करने के लिए समर्पित है। इसी क्रम में आज क्रीड़ा भारती चतरा जिला इकाई की बैठक हजारीबाग विभाग संयोजक श्री विकास कुमार केशरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्रीड़ा भारती जिला चतरा इकाई के नए अध्यक्ष और मंत्री का चयन किया गया। सर्वसम्मति से संदीप कुमार गुप्ता, जो फुटबॉल खेल से जुड़े हैं, को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सूरज कुमार सोनी को जिला मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। इस अवसर पर हजारीबाग विभाग के संयोजक विकास कुमार केशरी ने माला और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। झारखंड प्रांत के अध्यक्ष फूल सिंह और मंत्री श्री राजीव कुमार ने जूम मीटिंग के माध्यम से शुभकामनाएं दीं।।इस कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती चतरा जिला इकाई के संरक्षक पंकज दुबे, कुमार विवेक सिंह, उपाध्यक्ष संजीत मिश्रा, जितेंद्र कुमार जैन, सचिन्द्र पासवान, सह मंत्री श्रीराम शास्त्री, सूर्यप्रकाश सिन्हा, देवानंद कुमार, कोषाध्यक्ष देवानंद कुमार, विशिष्ट सदस्य जुगल कुमार और पीयूष कुमार सहित कई खेल संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment