(चमोली)गोपेश्वर नगर पालिकाध्यक्ष संदीप रावत ने ली शपथ
- 06-Feb-25 12:00 AM
- 0
- 0
चमोली,06 फरवरी (आरएनएस)। नगर पालिका परिषद गोपेश्वर चमोली के नव निर्वाचित अध्यक्ष संदीप रावत ने गुरुवार को गोपेश्वर में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नव निर्वाचित अध्यक्ष को अपर जिलाधिकारी और प्रभारी जिला अधिकारी विवेक प्रकाश ने शपथ दिलाई। अध्यक्ष पद पर संदीप रावत को शपथ दिलाने बाद अपर जिलाधिकारी और प्रभारी जिलाधिकारी ने पालिका के नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। गुरुवार को मुख्य स्टेशन पर नव गठित गोपेश्वर चमोली नगर पालिका का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत को पगड़ी पहनाई गयी और माल्यार्पण किया गया। नगर पालिका के नव निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद सभी सदस्यों का माल्यार्पण किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा पासवान, भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, दशोली के पूर्व प्रमुख नन्दन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...