(चमोली)बाइक दुर्घटना में युवक की मौत

  • 15-Oct-23 12:00 AM

चमोली,15 अक्टूबर (आरएनएस)। गत शनिवार को देवपुरी मोटर मार्ग पर बाइक दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी। 21 वर्षीय रोहित बिष्ट पुत्र संजय बिष्ट ग्राम रसाइगाड़ गैरसैंण अपने साथियों के साथ अग्यारी महादेव गया हुआ था। इस दौरान घर वापस आते समय उनकी बाइक लखण गांव के सामने अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी में गिर गयी। तथा उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि पीछे बैठा साथी छिटक गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा पीएम उपरांत शव को परिजनों को सौंपा। युवक परिवार का इकलौता पुत्र था। उसके निधन पर क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी, सांसद प्रतिनिधि पृथ्वी बिष्ट, नपंपुष्कर रावत, दान सिंह नेगी, सुरेन्द्र बिष्ट आदि जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment