(चम्पावत)आंगनबाड़ी वर्कर्स को बाल वाटिका की जानकारी दी

  • 05-Feb-25 12:00 AM

चम्पावत,05 फरवरी (आरएनएस)। लोहाघाट में आंगनबाड़ी वर्कर्स की सात दिनी कार्यशाला जारी है। कार्यशाला में जिले की 80 आंगनबाड़ी वर्कर्स को नौनिहालों को बेहतर शिक्षा देने की जानकारी दी जा रही है। बुधवार को डायट में डॉ. एलएस यादव ने बाल वाटिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य समन्वयक शिवराज तड़ागी ने बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बनाने पर जोर दिया। मैराकी फाउंडेशन की उर्मी प्रिया और ऋषि ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में बताया। मास्टर ट्रेनर पुष्पा पाटनी, सीमा जोशी, अनिता बोहरा, अनिता रावत, तुलसी और बबीता जोशी ने बताया कि आंगनाड़ी वर्कर्स को बाल वाटिका के लिए प्रेरित किया जाएगा। यहां मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भगवती जोशी, नवीन उपाध्याय, डॉ. पारुल शर्मा आदि मौजूद रहीं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment