(चम्पावत)डुंगरी फर्त्याल में पल्स एनीमिया महाअभियान का शिविर लगाया
- 05-Feb-25 12:00 AM
- 0
- 0
चम्पावत,05 फरवरी (आरएनएस)। आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर्णकरायत के ग्राम डुंगरी फर्त्याल में पल्स एनीमिया महाअभियान का शिविर लगाया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तनुजा मुरारी ने गर्भवती महिलाओं की एनीमिया, शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की। टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंसेज के क्षेत्रीय अन्वेषक अयन जायसवाल ने आयुष्मान भारत योजना की जानकारी दी। यहां आशा वर्कर्स सरस्वती देवी, आंगनबाड़ी वर्कर्स हेमा देवी आदि कई लोग शामिल रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...