(चम्पावत)पीएम मोदी की रैली में शामिल होंगे भाजपाई

  • 07-Oct-23 12:00 AM

चम्पावत,07 अक्टूबर (आरएनएस)। धूरा अमोड़ी मंडल से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पीएम की रैली में शामिल होंगे। रैली को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया। मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट की अध्यक्षता में हुइ्र बैठक में जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की। बताया कि मंडल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पिथौरागढ़ रवाना होंगे। बैठक में जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिय़ा, खीमानंद भट्ट, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बालम सिंह, जिला मंत्री दीवान सिंह आदि मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment