(चम्पावत)पुनीता और दीवान निरीक्षक बने
- 02-Jun-25 12:00 AM
- 0
- 0
चम्पावत,02 जून (आरएनएस)। जनपद के दो पुलिस उपनिरीक्षकों का निरीक्षक के पद पर प्रमोशन हुआ है। एसपी अजय गणपति ने तीसरा स्टार पहनाकर शुभकामनाएं दी। जनपद में नियुक्त उप निरीक्षक दीवान सिंह जलाल और पुनीता बलोदी को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति हुई है। एसपी और सीओ शिवराज सिंह राणा ने दोनों अधिकारियों के कन्धों पर तीसरा स्टार लगाया।
Related Articles
Comments
- No Comments...