(चम्पावत)बैंकिंग समस्या का समाधान करने की मांग
- 05-Feb-25 12:00 AM
- 0
- 0
चम्पावत,05 फरवरी (आरएनएस)। व्यापार मंडल और सस्ता गल्ला व्यापारियों ने एसबीआई प्रबंधक के साथ बैठक की। इस दौरान बैंकिंग से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की। बुधवार को नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया और सोर घाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रकाश बोहरा के नेतृत्व में व्यापारी और सस्ता गल्ला विक्रेता प्रबंधक से मिले। उन्होंने व्यापारियों के लिए अलग से लेन-देन के लिए सुविधा देने की मांग की। उन्होंने प्रबंधक से बैंकिंग संबधी समस्याओं पर चर्चा और बैंक कर्मचारियों के ग्राहकों के साथ उचित व्यवहार करने पर वार्ता की। प्रबंधक परमिंदर सिंह नागर ने लोगों को बताया कि वह अधिक से अधिक ऑनलाइन की सुविधा का लाभ उठाए। उन्होंने बताया कि नगर में पांच एटीएम और बैंक के पास लेन-देन के लिए अलग से सीडीएम मशीन की सुविधा दी गई है। जिसका प्रयोग लोग कर सकते हैं। उन्होंने लोगों की समस्याओं के आश्वासन का भरोसा दिया। यहां कल्याण समिति के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी, महामंत्री विवेक ओली, सचिन जोशी आदि मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...