(चम्पावत)वर्षा जल को संरक्षित करें: डीएम
- 02-Jun-25 12:00 AM
- 0
- 0
चम्पावत,02 जून (आरएनएस)। डीएम नवनीत पांडेय ने वर्षा जल को संरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। कार्यशाला में उन्होंने बताया कि एक से 15 जून तक जल उत्सव पखवाड़ा के तहत जल संरक्षण अभियान चलाया जाना है। कलक्ट्रेट में सोमवार को जल संरक्षण को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया। मुख्यमंत्री के अनुसचिव सुभाष चंद्रा ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। डीए ने बताया कि जल संरक्षण अभियान सीएम धामी की महत्त्वाकांक्षी पहल है। इसका उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण, पुनर्भरण और पुनर्जीवन करना है। अभियान को लेकर डीएम ने विभागीय समन्वय और जनभागीदारी को जरूरी बताया। बताया कि 98 महत्वपूर्ण जल स्रोतों की पहचान की गई है, जिनका शीघ्र पुनर्जीवन किया जाना है। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने स्थानीय सहभागिता पर जो दिया। सीएओ और सारा के नोडल अधिकारी धनपत कुमार ने बताया कि एक से 15 जून तक श्रमदान, स्वच्छता अभियान, सोखते गड्ढों का निर्माण, तालाबों का पुनर्जीवन, वर्षा जल संग्रहण एवं जन जागरुकता कार्यक्रम होंगे। जिले के सभी प्रधानों को भगीरथ ऐप का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नौला फाउंडेशन के राज्य संस्थापक गिरधर बिष्ट ने जल विरासत को बचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोविंद सामंत, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, सीवीओ डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल, एपीडी विम्मी जोशी, डीडीओ दिनेश दिगारी, एएमए कमलेश बिष्ट, एसडीओ नेहा चौधरी, डीएचओ मोहित मल्ली, डीपीआरओ उमेद जौला, बीडीओ कविंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...