(चित्रकूट)कैबिनेट मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत
- 05-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
चित्रकूट 5 अक्टूबर (आरएनएस)। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व यूपी के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल रविवार की दोपहर को मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं से भेंट कर सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।बांदा में अपना दल एस के सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रयागराज से सड़क मार्ग से जाने के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल अपने पति प्रदेश के मंत्री आशीष् पटेल के साथ चित्रकूट के पटेल तिराहे पर रुकीं। इसी दौरान पहले से वहां मौजूद पार्टी के पदाधिकारियों ने जोर शोर से उनका स्वागत किया। दोनों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं का हाल जाना। इसके बाद वह कार में बैठकर बांदा की ओर रवाना हो गईं। इस दौरान वृंदावन गार्डन में भी उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिलाध्यक्ष हेमराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसिया पटेल, जब्बर सिंह पटेल, विनोद सिंह, मुकेश कुमार, सुरेश सिंह, प्रभुदयाल, लवलेश व फूलसिंह आदि मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...

