(चित्रकूट)कैम्प सदस्यता महाअभियान के तहत बनाए सदस्य, वितरित किए प्रमाण पत्र
- 05-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
चित्रकूट 5 अक्टूबर (आरएनएस)। कैम्प सदस्यता महाअभियान के तहत सदस्यता अभियान के प्रभारी पुरुषोत्तम पाण्डेय व भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने बहुउद्देशीय सहकारी समिति मऊ एवं गाहुर में किसानों के बीच जाकर संगोष्ठी की। सदस्य बनाकर किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इसके उपरांत सदस्यता प्रभारी ने जिलाध्यक्ष समेत डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता, डीसीएफ अध्यक्ष योगेश जैन की उपस्थिति में सदस्यता को लेकर समीक्षा की। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को सदस्य बनाने के लिए कहा है।
Related Articles
Comments
- No Comments...