(चित्रकूट)गहोई गरबा महोत्सव का हुआ आयोजन
- 20-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
चित्रकूट 20 अक्टूबर (आरएनएस)। गहोई महिला मंडल ने होटल श्याम दरबार में भव्य गहोई गरबा महोत्सव का आयोजन किया। इस समारोह की मुख्य अतिथि रजनी बरसईंया और उर्मिला बरसईंया रहीं। अध्यक्ष विनीता बरसईंया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा की प्रतिमा की पूजा और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बादए प्रचार मंत्री श्रीमती विनीता सुहानेए उपमहामंत्री तारा सेठए और संगठन मंत्री उषा पहारिया ने मुख्य अतिथियों का तिलक और माला पहनाकर स्वागत किया। गणेश वंदना और स्वागत गीत हुए। जिसे आराध्या बरसिया और यथार्थ पहारिया ने प्रस्तुत किया। महामंत्री पारुल पहारिया, छाया पहारिया, दिव्या पहारिया, इंदु पहारिया और सोनिया पहारिया ने सभी उपस्थित महिलाओं का तिलक कर स्वागत किया।भजन और गरबा नृत्य ने सभी के मन में भक्ति का संचार किया। विजेता सीमा पहारिया और प्रभा पहारिया का गरबा डांस अत्यंत सराहा गया। माँ-बेटी की जोड़ी श्रद्धा सेठ और समृद्धि सेठ के नृत्य ने भी दर्शकों का मन मोहा। नन्ही कलाकार रौनक पहारिया की परफॉरमेंस ने सभी का ध्यान खींचा। महोत्सव में कोमल पहारिया को डांडिया क्वीन प्रतियोगिता में विजेता घोषित किया गया। ताज पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रुति पहारिया ने किया।
Related Articles
Comments
- No Comments...