(चित्रकूट)घायल महिला की इलाज के दौरान मृत्यु
- 20-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
चित्रकूट 20 अक्टूबर (आरएनएस)। मिट्टी का टीला गिरने से घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।मऊ थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव की ननकी देवी (60) पत्नी अशोक कुमार शनिवार की सुबह घर के बाहर मिट्टी के टीले मे मिट्टी खोद रही थी। तभी अचानक उसके ऊपर मिट्टी का टीला गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जब परिजनों को पता चला तो उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के दो पुत्र दो पुत्री है। पति महेनत मजदूरी कर परिवार चलता है।
Related Articles
Comments
- No Comments...