क्या रोहित और विराट अगला विश्व कप खेलेंगे? गौतम गंभीर के जवाब से उठे सवाल
- 15-Oct-25 03:49 AM
- 0 likes
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 5 बड़ी भारतीय पारियां, रोहित शर्मा शीर्ष पर
- 15-Oct-25 03:48 AM
- 0 likes
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
चित्रकूट 8 अक्टूबर (आरएनएस )। दबंग ने महिला के घर मे घुस कर छेडख़ानी का प्रयास किया। उसके विरोध करने पर मारपीट की। पीडि़ता ने थाने मे तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है।राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मंगलवार को गांव के दिनेश पुत्र इंद्रजीत के खिलाफ दी तहरीर में बताया कि वह अपने बच्चों के साथ कौशाम्बी जनपद के भरवारी मे रहती है। बीते दिनों फसल देखने गांव आई हुई थी। तभी गांव का दिनेश सूना घर देख घुस आया और छेडख़ानी करने लगा। विरोध किया तो डंडे से पिटाई की है। पुलिस ने मामला दर्ज घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का दिनेश से रुपयों का लेनदेन का मामला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
© Copyright | All Right Reserved At DigitalBuddies