(चित्रकूट)देवरिया की घटना पर व्यक्त की प्रतिक्रिया
- 03-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
चित्रकूट 3 अक्टूबर (आरएनएस)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य व जिला सचिव का. अमित यादव एड. ने कहा कि अपराधी बेखौफ होकर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। योगी सरकार की बुलडोजर चलाने और दिखावेपूर्ण अन्य कार्यवाहियां अपराध नहीं रोक पा रही हैं। इसका प्रमुख कारण सत्ता संरक्षित अपराधियों पर कोई कार्यवाही न कर अन्य को निशाना बनाया जा रहा है। यही वजह है कि हर दिन प्रदेश में दर्जनों जघन्य अपराध हो रहे हैं। जनपद देवरिया में वर्षों से सुलग रहे भूमि विवाद में छह लोगों की नृशंस हत्याओं ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना मुख्यमंत्री के गृह मण्डल की है। इसी तरह कानपुर देहात, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट में कई घटनाएं हो चुकी है। अमित ने कहा कि भाकपा आमजनों की जान माल की रक्षा के सवाल को निरंतर उठा रही है। मांग किया कि मुख्यमंत्री नागरिकों के जान माल की रक्षा करने को त्वरित कदम उठाएं।
Related Articles
Comments
- No Comments...