(चित्रकूट)नारी शक्ति को भाजपा सरकार में मिला सम्मान: मंत्री

  • 30-Oct-23 12:00 AM

-नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का हुआ आयोजनचित्रकूट 30 अक्टूबर (आरएनएस ) नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन कर्वी व मानिकपुर विधानसभा में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी रहे। कर्वी में सम्मेलन की अध्यक्षता प्रमिला मिश्रा व मानिकपुर में दिव्या त्रिपाठी ने की।सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा की कथनी करनी में अंतर नही है। नारी कल्याण भाजपा सरकारों की पहचान बन गया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कराकर मोदी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में घर-घर से मातृशक्ति का सहभाग सुनिश्चित हुआ है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने सामाजिक न्याय सुनिश्चित किया है। नारी शक्ति को न्यायोचित सम्मान व स्थान मिला है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीएम ने मातृशक्ति के सम्मान मे दिन दूनी रात चैगुनी बढोत्तरी की है। घर की मुखिया आज महिला मोदी जी की नीतिगत उपाय से बनी है। कार्यक्रम में आलोक पांडेय, अश्विनी अवस्थी, तीरथ तिवारी, अन्जू वर्मा, अनीता सिह, राखी चैबे, विनीता द्विवेदी, गीता तिवारी, मनोरमा जैन, भागवत त्रिपाठी, अखिलेश रैकवार, रेखा गुप्ता, सरस्वती आदि मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment