(चित्रकूट)नील गाय से टकराई बाइक, पूर्व प्रधान की मौत

  • 26-Oct-23 12:00 AM

-हादसे में दामाद घायलचित्रकूट 26 अक्टूबर (आरएनएस)। पूजा सामग्री लेकर मुख्यालय से लौट रहा बाइक चालक खुटहा के पास नील गाय से टकरा गया। जिससे सवार ससुर व दामाद घायल हुए। इलाज के दौरान ससुर की मौत हो गई। मृतक पूर्व प्रधान भी था। घायल दामाद का इलाज जारी है।भरतकूप थाना क्षेत्र ढोकहा पुरवा के मजरा बैहार निवासी जर्नादन ने बताया कि पिता रामचंद्र उर्फ पप्पू यादव पूर्व प्रधान (52) व बांदा जिले के हीबर बाबा अतर्रा निवासी दामाद किशन (30) मंगलवार की शाम को मुख्यालय से पूजन सामग्री लेकर वापस गांव बाइक से जा रहे थे। झांसी-मिर्जापुर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खुटहा गांव के पास पहुंचे तो अचानक उनके सामने नील गाय आ जाने से बाइक की टक्कर हो गई। जिसके चलते दोनों गिरकर घायल हो गए। दोनों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर रामचंद्र को प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। जहां बुधवार की रात्रि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक रामचंद्र के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। वह किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। वह चार भाईयों व एक बहन में दूसरे नंबर के थे। पत्नी नथिया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment