(चित्रकूट)पैदल भ्रमण कर डीआईजी ने सुरक्षा का लिया जायजा
- 25-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
चित्रकूट 25 सितंबर (आरएनएस)। Óपुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस. ने पुलिस अक्षीक्षक एके सिंह के साथ शारदीय नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए मिशन शक्ति केन्द्र कोतवाली कर्वी का निरीक्षण कर कर्वी शहर में पैदल गश्त किया। दुर्गा पण्डालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। महिलाओं को मिशन शक्ति फेज-5.0Ó के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। दुर्गा पण्डाल आयोजकों से संवाद कर सुरक्षा उपायों की जानकारी प्राप्त कर सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा गया कि कोई भी व्यक्ति शांति भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। महिला सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जाए। इस दौरान अपर एसपी सत्यपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी कार्यालय यामीन अहमद, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी उपेन्द्र प्रताप सिंह, पीआरओ प्रवीण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...