(चित्रकूट)भगवती जागरण में सारी रात झूमते नाचते रहे भक्तजन

  • 05-Oct-25 12:00 AM

चित्रकूट 5 अक्टूबर (आरएनएस)। बजरंग दुर्गा पूजा समिति कर्वी माफी के तत्वावधान में भगवती जागरण कार्यक्रम रघुनंदन वाटिका में आयोजित किया गया। जबलपुर के आरएस पैराड़ाइज ग्रुप के कलाकारों नें जागरण में अपनी प्रस्तुतियों से समा बाँध दिया। सैकड़ों की तादाद में भक्तों ने पूरी रात जागरण का आनंद लिया और झूमते नाचते रहे।भगवती जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक अशोक सिंह पटेल की माता चंदा देवी ने किया। इस दौरान दीप प्रज्ज्वलन में राजेश पांडेय, बुंदेली सेना जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, शुशांत सिंह पटेल, आशीष श्रीवास्तव और सुनील सिंह पटेल की मौजूदगी रही। इसके बाद भगवती जागरण की विधिवत शुरुआत हुई। कलाकार रागिनी ने उनके हाँथों में लग जाय ताला और देवी जगदम्बे के पैया रोज पखारे लांगुरिया गाना सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। सुमित ने मेरी आन रखना, मेरी शान रखना और खेल पंडा खेल गाना सुनाया। इसके बाद मेघा दुबे ने तोरे लाने मैया तोरे लाने लाई चुनरिया तोरे लाने गीत सुनाकर महिलाओं को नाचने पर विवश कर दिया। नमन पाठक ने चलो चलें बागेश्वर धाम और कमाल कर गई सन्यासी बाबा की भभूती सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवती जागरण के दौरान राधा कृष्ण, शंकर पार्वती, मयूर नृत्य, महाकाली, हनुमानजी, शिव तांडव, और शेर पे सवार माता रानी की शानदार झाँकियों का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजक अशोक पटेल ने देवी की आरती की और हलुआ चने का प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर कर्वी माफी प्रधान प्रतिनिधि बद्री सिंह पटेल, रामनारायन पाल, मोहित पांडेय, रामचंद्र कुरील, अनिल पटेल, ऋषि कुमार, कौशल पटेल, शैलेन्द्र पटेल, महेंद्र रैकवार आदि मौजूद रहे। कलाकारों के प्रति आभार सुनील सिंह पटेल ने जताया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment