(चित्रकूट)भाजपाईयो ने कार्यशाला में स्वदेशी अपनाने पर दिया जोर

  • 26-Sep-25 12:00 AM

-आत्मनिर्भर देश बनाने को संकल्पित है पीएम: साहूचित्रकूट 26 सितंबर (आरएनएस)। भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य की अध्यक्षता में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला हुई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू मौजूद रहे।क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी निरंतर सामाजिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर बल देते हैं। उनका आत्मनिर्भरता का आहवान देशभर में विभिन्न आयामों में गूंज रहा है। नीति और आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एक प्रमुख चर्चा का विषय रहा है। कहा कि आज दुनिया की महाशक्तिया भारत की ओर देख रही है। ऐसे में सबको चाहिए कि देश में बने उत्पादों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें व विदेशी चीजों का बहिष्कार करना होगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहले देश के गांव आत्मनिर्भर थे। हर चीज गांवों में उपलब्ध थी, किन्तु आज बाजार पर निर्भर होते चले जा रहे हैं। कहा कि त्योहारों को ध्यान रखते हुए उत्सव के दौरान स्वदेशी उत्पाद के उपयोग को बढ़ावा देना होगा। कार्यक्रम के संयोजक दिनेश तिवारी ने कार्यक्रम की रुपरेखा बताते हुए कहा कि 16 से 30 अक्टूबर तक युवा एवं महिला सम्मेलन, 16 से 30 नवंबर को जिला स्तरीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा। 1 से 25 दिसम्बर को आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा निकालेगी। इस दौरान पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे, आलोक पांडेय, भागवत त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा, राजीव त्रिपाठी, राजेश जायसवाल, हेमन्त प्रताप सिंह, आनन्द पटेल, अश्विनी अवस्थी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment