(चित्रकूट)महिलाओ के उत्पीडन के खिलाफ दिया धरना
- 24-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
-भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लगाए आरोपचित्रकूट 24 सितंबर (आरएनएस)। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महिलाओं का उत्पीडऩ करने के खिलाफ शहर के पटेल तिराहे में धरना दिया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए सदर तहसील परिसर पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र एसडीएम को दिया। धरने में बैठे यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वर चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि हर जगह महिलाओं का उत्पीडऩ किया जा रहा है। कहीं उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इससे महिलाएं खुदकुशी करने के लिए विवश हैं। मानिकपुर में एक किशोरी के साथ एक युवक ने छेडख़ानी की। इसकी शिकायत जब किशोरी के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की तो युवक के परिजन उनको झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे। इससे किशोरी की मां ने मजबूरी में खुदकुशी कर ली। इस मौके पर किसान कामगार यूनियन तेवतिया के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद आजाद, भानु प्रताप चन्देल, दयाराम वर्मा, जगतपाल लोधी, कमलेश, सरोज, मुन्नी देवी, ममता देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...