(चित्रकूट)महिलाओ ने चांद को निहार तोड़ा करवा चैथ व्रत
- 20-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
चित्रकूट 20 अक्टूबर (आरएनएस)पति की दीर्घायु के लिए परंपरागत तरीके से करवा चैथ का पर्व बनाया गया। महिलाओं ने देर शाम को चांद दिखते ही अघ्र्य दिया। करवा चैथ पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। पति पत्नी के साथ सेल्फी भी खूब ली गई।कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को पडने वाले पर्व करवा चैथ को सुहागिन दिनभर व्रत रखकर देर शाम को चंद्रोदय होते ही पूजा पाठ कर जल से चंाद को अघ्र्य दिया। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। महिलाएं चलनी के माध्यम से अपने पति को देखा। इसके बाद मोबाइल से सेल्फी भी लिया। महंत दिव्य जीवनदास ने बताया कि इस बार सिद्ध योग होने से करवा चैथ बेहद खास रहा। पं. रामभजन भारद्वाज ने बताया कि करवा चैथ दांपत्य जीवन मेें एक दूसरे के प्रति प्रेम व समर्पण का उत्सव है। यह पति पत्नी के बीच समानता व सामंजस्य का अनुष्ठान है।
Related Articles
Comments
- No Comments...