(चित्रकूट)मां भगवती की आराधना को मंदिरों में उमड़ी भीड़
- 03-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
चित्रकूट 3 अक्टूबर (आरएनएस)। शारदीय नवरात्र का शुभारंभ गुरुवार से हो गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सभी मंदिर सज गए। देवी पंडालों में विधिविधान से दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई। साथ ही घरों में कलश स्थापना कर मां भगवती की आराधना शुरू की गई। तड़के से देवी मंदिरों में जल स्नान को भारी भीड़ उमड़ी।शारदीय नवरात्र को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। मां भगवती की उपासना से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं। पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा आराधना पूरे विधविधान से मंदिरों में हुई। सुबह से ही क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में पूजा को लोगों की भीड़ उमड़ी। इसके साथ ही शाम को रंगबिरंगी लाइटो व आकर्षक पंड़ालों में विराजमान दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन को लोग घरों से बाहर निकले। देवी साधकों ने जवारे बोकर साधना शुरू कर दिया। नौ दिनों तक आदिशक्ति की साधना, भक्ति, पूजा का सिलसिला चलेगा। लोगों ने घरों में भी कलशा स्थापना कर पूजापाठ किया। सुरक्षाा के मद्देनजर देवी मंदिरों में पुलिस बल तैनात रहा।
Related Articles
Comments
- No Comments...