(चित्रकूट)श्रद्धालु की सर्पदंश से मौत, एक भर्ती
- 01-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
चित्रकूट 1 अक्टूबर (आरएनएस)। श्रद्धालु समेत दो लोगो को जहरीले सर्प ने कट लिया। जब लोगो को पता चला तो सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाये। जहां एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया। दो अन्य लोगो का उपचार चल रहा है।कौशाम्बी जनपद के हिनौता गांव निवासी कुलदीप (22) पुत्र रामाआसरे अपने गांव के दोस्त इंद्रजीत के साथ मैहर दर्शन के लिए पैदल निकले थे। ददरी माफी स्कूल के पास रात्रि मे दोनो सो रहे थे। तभी कुलदीप को सर्प ने काट लिया। जब उसके साथी को पता चला तो उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया। जहां उसकी उपचार के दौरन मौत हो गई। कोतवाली पुलिस को जानकारी हुई तो शव का पंचनामा कर परिजनों को जानकारी दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयो मे बड़ा था। माँ मलती का रो-रो कर बुरा हाल है। इसी क्रम मे बहिलपुरबा थाना क्षेत्र के नयापुरवा निवासी पचिनिया (55) पत्नी छोटे को बीती रात्रि सर्प ने काट लिया। परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है।
Related Articles
Comments
- No Comments...