क्या रोहित और विराट अगला विश्व कप खेलेंगे? गौतम गंभीर के जवाब से उठे सवाल
- 15-Oct-25 03:49 AM
- 0 likes
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 5 बड़ी भारतीय पारियां, रोहित शर्मा शीर्ष पर
- 15-Oct-25 03:48 AM
- 0 likes
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
चित्रकूट 8 अक्टूबर (आरएनएस )। जन सुनवाई आईजीआरएस पोर्टल पर जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए रिपोर्ट की समीक्षा शासन स्तर पर प्रतिदिन की जाती है। माह सितम्बर में जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों एवं उनके गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के सम्बन्ध में की गयी समीक्षा में जनपद पुलिस को उप्र के सभी 75 जिलों में प्रथम स्थान प्रदान किया गया है।एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन व अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी नोडल अधिकारी आईजीआरएस के पर्यवेक्षण में निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों का पालन कराते हुये माह सितम्बर में मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी, संपूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस में जनपद पुलिस द्वारा सभी संदर्भों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। आईजीआरएस शाखा में नियुक्त आरक्षी मानवेन्द्र सिंह एवं महिला आरक्षी अनीशा बानो, मीरा सहित जिले के सभी थानो, क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में आईजीआरएस पोर्टल का कार्य देख रहे पुलिस कर्मियों ने कड़ी मेहनत कर सभी संदर्भों की ऑनलाईन फीडिंग की। संदर्भों के निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसके चलते जनपद को जन सुनवाई के मामलों में जिले के सभी 12 थानों को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
© Copyright | All Right Reserved At DigitalBuddies