(चित्रकूट)संदिग्ध दशा में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

  • 07-Oct-25 12:00 AM

चित्रकूट 7 अक्टूबर (आरएनएस)। सदर कोतवाली के गोल तालाब में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की फंदा लगाने से मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या कर शव को फंदा से लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।गोल तालाब निवासी राजेश कुमार ने बताया कि घरेलू बातों को लेकर पत्नी रेखा देवी (30) से अक्सर झगड़ा होता था। इससे वह नाराज हो जाती थी। कुछ देर बाद खुश हो जाती थी। सुबह भी घरेलू बातों को डांट दिया था। कुछ देर बाद पत्नी कमरे के अंदर गई और बल्ली में साड़ी से फंदा लगा लिया। जानकारी हुई तो देखा कि पत्नी की मौत हो चुकी थी। वहीं बरेठी गांव निवासी महिला के पिता नंदलाल ने बताया कि बेटी की एक विधवा ननद रहती है। इस बात को लेकर अक्सर बेटी व दामाद में झगड़ा होता था। इस बात की जानकारी बेटी ने कई बार फोन से दी थी। उसने आरोप लगाया कि ससुरालीजन ने बेटी की हत्या कर शव को फांसी में लटका दिया। बेटी के दो लड़के और एक लड़की हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment