(चित्रकूट)सदगुरु गौ सेवा केंद्र का मनाया गया वार्षिकोत्सव
- 04-Apr-25 12:00 AM
- 0
- 0
-28 वर्षों से हो रही गायों की सेवाचित्रकूट 4 अप्रैल (आरएनएस )। श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के अंतर्गत सदगुरु गौ सेवा केंद्र का वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामकथा वक्ता उमाशंकर व्यास, ट्रस्टी रूपल मफतलाल, डॉ. बीके जैन, डॉ. इलेश जैन, मिलोनी बेन, दमयंती बेन, रमाबेन, संचालिका ऊषा जैन, भारती जोबनपुत्रा आदि गुरु भाई, बहनों एवं गौभक्त शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ संतों के पूजन, गौ माता की आरती पूजा एवं 108 व्यंजन के अन्नकूट का गायो के भोग के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए केन्द्र की संचालिका ऊषा जैन ने कहा कि श्री सदगुरु गौ सेवा केंद्र विगत 28 वर्षों से गौ माता की सेवा में समर्पित है। यह केंद्र असहाय, बीमार और बेसहारा गायों की सेवा के लिए स्थापित किया गया था और आज यहां 1200 से अधिक गौ हैं। जिनकी देखभाल, पोषण और चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की जाती है। उन्होंने बताया कि इस केंद्र की स्थापना 1998 में स्व अरविंद भाई मफतलाल की प्रेरणा से की गई थी। ट्रस्ट द्वारा गौ सेवा को पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता से जोड़ा गया है। जिससे यह गौशाला न केवल गायों का आश्रय स्थल बनी है, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी कार्य कर रही है। श्रीमती जैन ने सभी गौभक्तों से आह्वान किया कि वे गौ की रक्षा एवं सेवा के लिए आगे आएं।
Related Articles
Comments
- No Comments...