(चित्रकूट)सम्पति बेंचने पर लगाई जाए रोक

  • 31-Oct-23 12:00 AM

चित्रकूट 31 अक्टूबर (आरएनएस)। मुख्यालय से लगा तरौंहा मोहल्ले के मणिकुंज की पीडि़त विधवा शालू देवी पत्नी सूरज पांडेय ने डीएम सहित उप निबंधक कर्वी को पत्र सौपकर अवगत कराया कि वह अतिगरीब एवं विधवा महिला है। उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। उसके ससुराली लोग घर से निकालने के लिए तरह-तरह की धमकियां देते हैं। बताया कि उसकी पैतृक सम्पति विक्रय करना चाहते हैं। जिससे उसका परिवार बेघर हो जाएगा। विधवा ने बताया कि उसकी पांच सताने हैं। छोटी मोटी दुकान चलाकर बच्चों का पेट पाल रही है। ससुराली लोगों पर आरोप लगाया कि आए दिन मारपीट करते हैं तथा घर से निकाल देने की धमकी देते हैं। जिससे वह सहमी हुई है। भेजे गए पत्र में मांग की है कि उक्त सम्पति को विक्रय करने से रोका जाए। अन्यथा की स्थिति में उसका परिवार बेघर हो जाएगा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment