(चित्रकूट)सर्प के काटने से महिला समेत अधेड़ की मौत

  • 03-Oct-24 12:00 AM

चित्रकूट 3 अक्टूबर (आरएनएस)। अलग-अलग जगह पर महिला समेत अधेड को विषैले सर्प ने कट लिया। जिससे दोनो की मौत हो गई। पुलिस ने दोनो शवो का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया।पहली घटना रैपुरा थाना क्षेत्र के चीफुला कौबरा गांव की है। बताया गया कि आशा देवी (50) पत्नी रामेश्वर गुरुवार की सुबह अपने खेत मे सब्जी तोड़ रही थी। तभी सर्प ने कट लिया। जब परिजनों को पता चला तो उसे आनन फानन झाडफ़ूक के लिए ओझाओ के पास ले गये। जहां हालत मे कोई सुधार न होने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों मे कोहराम मचा है। मृतका के दो पुत्री, एक पुत्र है।इसी क्रम मे मऊ थाना क्षेत्र के बरवार गांव निवासी समयलाल पुत्र सुंदरलाल को गुरवार की सुबह खेतो मे कृषि कार्य करने के दौरान सर्प ने काट लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो उसे मऊ सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गए। जहां उपचार के दौरन मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिवार में मातम छा गया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment