(चित्रकूट)सेवा भारती ने ग्रामीण क्षेत्र में मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती
- 07-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
-समरसता भोज का हुआ आयोजनचित्रकूट 7 अक्टूबर (आरएनएस)। विकास खंड पहाड़ी अंतर्गत ग्राम अरछा बरेठी में सेवा भारती ने आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व प्रधान सीमा देवी सहित उपस्थित विशिष्टजनों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महर्षि वाल्मीकि जयंती में सेवा भारती द्वारा भव्य समरसता भोज का आयोजन भी किया गया। अभी तक मुख्यालय में सेवा बस्तियों, घुमंतु परिवारों के साथ समरसता भोज के बाद अब गांव की सेवा बस्तियों में ऐसे आयोजनों की शुरुआत आज से की गई। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर अरछा बरेठी में समरसता भोज का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि जिला स्वच्छता समन्वयक शिवा कुमार ने ग्रामवासियों से महर्षि वाल्मीकी के बताए रास्ते पर चलने का आवाहन किया और कहा कि सेवा भारती के जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से प्रेरित होकर संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों को पूरे जनपद में अपनी सक्रियता, कुशलता, निपुणता से निभा रहे हैं। राष्ट्र प्रथम का भाव सर्वोपरि है। कार्यक्रम में मंत्री शिवाकुमार, सुनील जायसवाल, प्रकाश, मनजीत, दीपू, रणधीर, रामखेलावन, रामस्वरूप आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक शंकर यादव ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
Related Articles
Comments
- No Comments...