(चित्रकूट)स्नान करते समय नदी में डूबा वृद्ध, मौत
- 26-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
चित्रकूट 26 सितंबर (आरएनएस)। पहाड़ी थाना क्षेत्र के चिल्ला माफी में मंदाकिनी नदी में नहाते समय एक वृद्ध डूब गए। इससे वृद्ध की मौत हो गई। काफी देर बाद परिजनों को जानकारी हुई। पुत्र राम प्रकाश ने बताया कि उसके पिता चुनवाद प्रसाद (65) गुरुवार को सुबह दस बजे नदी में नहाने गए थे। नहाने के बाद बाहर निकलते समय पैर फिसल गया और गहरे पानी में चले गए। इससे डूब कर मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटे तो नदी किनारे गए। वहां किनारे कपड़े व चप्पल पड़े थे। बताया कि ग्रामीणों के साथ नदी में घुसकर तलाश की। कुछ दूर पर पिता का शव मिला। बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। घटना से परिवार में शोक छा गया। मृतक खेती किसानी करते थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...