(चित्रकूट)हाइड्रा इलेक्ट्रिक इम्पलाइज यूनियन का हुआ प्रांतीय सम्मेलन
- 06-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
चित्रकूट 6 अक्टूबर (आरएनएस)। हाइड्रो इलैक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन का प्रांतीय वार्षिक सम्मेलन सोमवार को शहर के सीतापुर में हुआ। इसमें प्रदेश भर के बिजली मजदूर कर्मचारी शामिल हुए। शहर के मंदाकिनी भवन में आयोजित सम्मेलन का पदाधिकारियों के साथ जिले के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मां सरस्वती का पूजन कर शुभारंभ किया। इंटक यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि आज निजीकरण व संविदा से नियमित डयूटी करने वाले कर्मचारी व उनके परिवार का भरण पोषण भी मुश्किल से हो रहा है। दिन रात खतरे से खेलने वाले कर्मचारियों की मांगे जायज हैं। पूरे प्रदेश खासकर यूपी में कर्मचारियों को अधिक सुविधाएं व सुरक्षा दिलाना जरुरी है। संगठन की एकता से ही सभी का विकास होगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिजली आज सभी की जरुरत है। रोटी कपड़ा मकान की तरह बिजली भी आमजन समेत सभी के जरुरी है। इसके लिए कर्मचारी सदैव खतरे के बीच ही काम करते हैं। इन्हें सारी सुविधाएं मिलनी चाहिए। सुरक्षा का जहां तक मामला है जहां भी सूचना मिलती है वहां पुलिस बिजली कर्मचारियों की मदद करती है।
Related Articles
Comments
- No Comments...