(चित्रकूट) करवाचौंथ पर बाजारों में उमड़ी भीड़

  • 31-Oct-23 12:00 AM

चित्रकूट(आरएनएस)। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चंद्रोदय की चतुर्थी को करवा चौथ पर्व आज मनाया जाएगा। जिसके लिए महिलाओं ने बाजार में जमकर खरीदारी की। अन्य दिनों की अपेक्षा दुकानों में मंगलवार को अधिक भीड़ रही। सुखद दांपत्य जीवन के लिए पति के दीर्घायु के लिए लिए महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। इस बार यह व्रत एक नवंबर को बनाया जा रहा है। जिसके एक दिन पहले महिलाओं ने करवा चैर्थ पर्व मनाने के लिए बाजार से पूजा पाठ की सामग्री खरीदने के साथ अन्य सामग्री को खरीदी। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से आयी महिलाएं भी शामिल रहीं। दुकानदार बिक्की आसवानी, किशन कुमार, महेश प्रसाद ने बताया कि फैंसी साडियों की ब्रिकी अधिक हो रही है। जिसमें इस बार शिल्क साड़ी की मांग अधिक है। कपड़े की खरीददारी करने वाली रीना तिवारी, किरन गुप्ता, नीरजा सिंह ने बताया कि करवा चैथ पर्व को वह पूरे उत्साह के साथ मनाती है। परिवार के सभी सदस्यों के लिए कपड़े खरीदे हैं।पंडित विश्वनाथ व कामता प्रसाद मिश्रा ने बताया कि करवा चैथ पर्प एक नवंबर को मनाया जाएगा। चतुर्थी तिथि 31 अक्तूबर की रात 11 बजकर दो मिनट लग रही है। एक नवंबर की रात 10 बजकर 59 बजे तक रहेगी। इसमें चंद्रोदय रात आठ बजे होगा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment