(चित्रकूट)101 कोल आदिवासियों के घरों में संस्था बांटेगा दीवाली किट

  • 20-Oct-24 12:00 AM

चित्रकूट 20 अक्टूबर (आरएनएस)। सामाजिक संस्था आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय ने इस दीपावली पर अनोखी पहल की योजना बनाई है। अंधेरे घरों की दिवाली मनाने विशेष रूप से पाठा के जमुनिहाई गांव के 101 कोल आदिवासियों के घरों में दिवाली का प्रकाश फैलाने के लिए आयोजित किया जाएगा।संस्था परिसर में बैठक कर निदेशक बलबीर सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य उन लोगों के जीवन में खुशियों की रोशनी भरना है। जो आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े हुए हैं। दीपावली किट के माध्यम से गांव के लोगों को लक्ष्मी, गणेश की मूर्तियां, मिठाई, लाई, पूजा सामग्री, मिट्टी के दिये, बाती और सरसों का तेल भेंट किया जाएगा। गांव में किसी देव स्थान पर सामूहिक रूप से दीपावली का पर्व भी मनाया जाएगा। मुख्य संयोजक अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि इस वर्ष के कार्यक्रम में परिवार सहित सभी पदाधिकारी व शुभचिंतक शामिल होंगे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment