(चुरहट) चुरहट सीट पर पिछड़ा वर्ग के मतदाता निर्णायक, वोट प्रतिशत करीब 70 फीसदी

  • 30-Oct-23 12:00 AM

चुरहट,30 अक्टूबर (आरएनएस)। चुनरहट विधानसभा सीट मप्र की राजनीति की एक ऐसी सीट है जो आज भी पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत अर्जुनङ्क्षसह के नाम से जानी जाती है। कांग्रेस का गढ़ रही इस सीट पर भाजपा ने पहली दफे 1993 और फिर 2018 में सेंध लगाकर कांग्रेस को अचंभित करने का काम किया। पिछली हार के बाद अजयसिंह फिर अपनी परम्परागत सीट से मैदान में हैं। उनका मुकाबला इस बार भाजपा के शरदेंदु तिवारी से है। सीधी जिले की चुरहट विधानसभा सीट कांग्रेस का मजबूत किला रही है जिसे 1993 के बाद 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा जीतने में कामयाब रही। चुरहट से 20 साल से कांग्रेस के नेता अजय सिंह ही चुनाव जीतते आ रहे हैं। चुहट सीट पर पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं का प्रतिशत करीब 70 फीसदी है। जो हार जीत में निर्णायक भूमिका निभाते हैँ। वैसे इस सीट से 40 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के विधायक ही चुनाव जीतते आए हैं। इसकी वजह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह हैं जो इसी सीट से विधायक रहे थे और अब उनके बेटे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को यह सीट घरेलू जैसी लगती है। 2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 65507 वोट और भाजपा प्रत्याशी को 71909 वोट मिले थे। भाजपा के शरदेंदु तिवारी ने कांग्रेस के अजय सिंह को 6402 वोटों से हराया था। अनिल पुरोहित




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment