(छतरपुर)कीर्ति ने रचा कीर्तिमान, ग्रामीणों को उपलब्ध करा रहीं बैंकिंग सेवाएं
- 16-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
छतरपुर 16 अक्टूबर (आरएनएस)।मेहनत, जुनून और कुछ कर गुजरने का संकल्प जब एक मिसाल बनकर उभरता है, तब समाज में एक नई इबारत लिखी जाती है। ऐसा ही कीर्तिमान रचा है छतरपुर जिले के बिजावर अंतर्गत ग्राम लखनगुवां निवासी कीर्ति कुशवाहा ने। कीर्ति गांव के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई। उनके द्वारा गांव के लोगों को बैंकिंग सुविधाएं, आधार लिंकिंग, ईकेवायसी सहित अन्य सर्विस मुहैया कराईं जा रही हैं। अब गांव के लोगों को छोटे छोटे कार्यों के लिए गांव से बाहर दूर नहीं जाना पड़ता।कीर्ति ने बताया कि उनका जीवन एक सामान्य ग्रामीण महिला की तरह जिम्मेदारियों से भर रहा है। बच्चों एवं परिवार की देखभाल और खेतों में काम करना रोज की दिनचर्या था। वो सोचती थी कि सिर्फ इतनी मेहनत से जीवन नहीं बदल पाएगा। उन्हें कुछ नया करना पड़ेगा। पर कोई रास्ता नहीं दिख रहा था। कीर्ति ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाईं जा रही हैं। फायदा महिलाओं को मिल रहा है।एक दिन ऐसा आया जो उनके जीवन को बदलने वाला था। उनके गांव में आजीविका मिशन एनआरएलएम की टीम पहुंची। मिशन के अधिकारियों ने महिलाओं को संगठित होकर समूह बनाने और स्वयं की आजीविका शुरू करने की प्रेरणा दी। कीर्ति ने भी उत्साहपूर्वक ओम साईं राम समूह की सदस्यता ली और मिशन की ओर से मिले प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेना शुरू किया। उन्होंने ड्रिप सिंचाई तकनीक के बारे में सीखा और खेत में ड्रिप सिंचाई की व्यवस्था बनाई। जिससे उन्हें अच्छे परिणाम दिखने लगे और फसल उत्पाद की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ जिससे बाजार में उनकी पहचान बनने लगी।कीर्ति सिर्फ खेती तक सीमित नहीं रहना चाहती थी। उन्होंने देखा कि गांव के लोगों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर जाना पड़ता है। फिर क्या था उन्होंने इस दिशा में भी अपना कदम बढ़ाया और सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) आई.डी. बनवाई। साथ ही कियोस्क बैंक संचालित करना शुरू किया। जिससे गांव के लोगों को स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सुविधाएं मिलने लगी। साथ ही उनकी आय में भी वृद्धि होने लगी। कीर्ति ने अपने कर्तव्य और परिश्रम से गांव के लोगों का जीवन आसान बनाने का जो प्रयास किया है वो अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है।डीपीएम एनआरएलएम श्याम गौतम ने बताया कि कीर्ति कुशवाहा को कियोस्क बैंक संचालन, बैंक सखी एवं सब्जी उत्पादन कार्य में वित्तीय सहयोग के रूप में उत्पादक पूंजी एक लाख रूपए प्रदान की गई थी।
Related Articles
Comments
- No Comments...