(छतरपुर)पानी को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे

  • 15-Dec-23 12:00 AM

छतरपुर 15 दिसंबर (आरएनएस)। मातगुवां थाना क्षेत्र के ग्राम चौक पर शुक्रवार को पानी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसमें दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज किया।मातगुवां में शुक्रवार सुबह 8 बजे छोटू यादव पानी की सप्लाई से पाइप जोड़कर घर वापस चला गया। घर आकर उसने देखा कि पानी नहीं आ रहा है। वापस जाकर देखा तो पता चला कि पड़ोस के ठाकुर ने उसका पाइप हटाकर अपना जोड़ लिया था। इसी को लेकर छोटू यादव और अजयपाल सिंह के बीच विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि अजय पाल के साथ छह लोगों ने मिलकर छोटू और उसके परिवार की पिटाई कर दी।इसमें वह और परिवार की दो महिलाएं घायल हो गईं। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। छोटू यादव ने पुलिस से सात लोगों के खिलाफ शिकायत की। उसका कहना है कि पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज किया है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment