(छतरपुर)बागेश्वर धाम की नई व्यवस्था-महाराज श्री ने मंदिर से श्रद्धालुओं को दी भभूत
- 11-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
छतरपुर 11 सितंबर (आरएनएस)।सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की शिकायत रहती है कि उनकी बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात नहीं हो पाती। कई बार समस्या लेकर आने वाले लोग महाराज श्री से भेंट नहीं कर पाते थे। महाराज श्री ने धाम की व्यवस्था में कुछ बदलाव किए हैं इन बदलावों से धर्म प्रेमियों में अत्यंत प्रसन्नता है। गुरुवार को मंदिर में लगातार 6 घंटे से अधिक समय तक बैठकर महाराज श्री ने सभी दर्शनार्थियों को अभिमंत्रित भभूत, नारियल एवं प्रसाद भेंट किया।बागेश्वर धाम में नई व्यवस्था लागू की गई है। नए नियमों के मुताबिक जब भी महाराज श्री बागेश्वर धाम में होंगे उन दिनों सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दिव्य दरबार लगाया जाएगा। मंगलवार को पुरानी पेशी का दरबार, गुरुवार को मंदिर में बैठकर धाम आने वाले सभी भक्तों को महाराज श्री अपने हाथों से भभूत वितरित करेंगे। यहां आने वाले लोगों की पीड़ा सुनकर उसके निवारण के उपाय भी बताएंगे। शनिवार को प्रेतराज दरबार लगेगा जिसमें नेगेटिव एनर्जी से ग्रसित लोगों को आवश्यक उपाय बताए जाएंगे। धाम में चल रहे विभिन्न कार्यों के साथ-साथ पदयात्रा एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं के संबंध में रविवार को महाराज श्री आवश्यक बैठकों में व्यस्त रहेंगे। नियम लागू होने के बाद जैसे ही पहला गुरुवार आया महाराज श्री ने सुबह से बालाजी की पूजा अर्चना की और दोपहर 12 बजे से लोगों को सिद्ध नारियल, प्रसाद एवं भभूत बांटने लगे। इस व्यवस्था से बागेश्वर धाम आने वाले लोगों में अत्यंत खुशी दिखाई दी। लोगों का कहना है की भीड़ अधिक होने के कारण महाराज श्री लाख कोशिश करने के बाद भी सबसे व्यक्तिगत रूप से भेंट नहीं कर पाते थे लेकिन गुरुवार का दिन और गुरु के दर्शन यह भी अत्यंत सौभाग्य की बात है। नई व्यवस्था से ज्यादा से ज्यादा लोग संतुष्ट होंगे।बागेश्वर महाराज कहते हैं कि व्यस्तता के कारण वे मंदिर में सेवा, पूजा करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दे पाते थे। सद्गुरु भगवान सन्यासी बाबा ने उन्हें प्रेरणा दी कि वह मंदिर से बैठकर यहां आने वाले भक्तों की बात सुने। सन्यासी बाबा के आदेश से महाराज श्री ने गुरुवार का दिन चयन किया। गुरुवार गुरु का दिन होता है इसलिए सद्गुरु भगवान सन्यासी बाबा के आदेश से उनकी शरण में रहकर भक्तों को दर्शन देंगे और लोगों की समस्या सुनकर उनके निदान के उपाय बताएंगे। बालाजी की कृपा से बागेश्वर धाम आने वाले हजारों लोग अपनी मनोकामना पूर्ण कर रहे हैं।
Related Articles
Comments
- No Comments...