(छतरपुर) महिला और उसके दो बच्चों का दिनदहाड़े अपहरण

  • 21-Jun-25 12:00 AM

छतरपुर, 21 जून (आरएनएस)। एक महिला और उसके दो बच्चों का दिनदहाड़े अपहरण हो गया। एक युवक अपने साथियों के साथ पहुंचा और फायरिंग करते हुए मिथलेश (26) और उसके बेटे सार्थक (7) और बेटी भूमि (5) को जबरन कार में बैठाकर ले गया। इस दौरान आरोपी ने महिला के पति को भी पीटा।घटना लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुमेरी में शनिवार दोपहर की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी संजय सिंह राजपूत करीब एक दर्जन लोगों के साथ कार से गांव पहुंचा। सभी के पास हथियार और लाठी-डंडे थे। उन्होंने गांव में घुसते ही फायरिंग शुरू कर दी।लवकुशनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी जा रही है।घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी संजय सिंह महिला के बाल खींचकर कार में बैठा रहा है। एक बच्चे को जबरन गाड़ी में बिठाते दिख रहा है। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।आरोपियों ने महिला के पति हरिराम प्रजापति पर लाठी-डंडों से हमला किया। हरिराम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।पीडि़त परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। जिला अस्पताल में डॉक्टर अभय सिंह ने बताया कि घायल को ओटी में भेजा गया है। पहले सिर में गोली लगने की बात आ रही थी। लेकिन गोली नहीं लगी है, सिर पर कट्टे के बट से मारने के निशान है।महिला के ससुर जगतलाल पाल ने बताया कि आरोपी कल भी आया था, घर के बाहर बैठा हुआ था जिसको लेकर विवाद हुआ था। आज दोपहर आरोपी कार और 10 बाइक सवार से साथ पहुंचा। मेरी पत्नी चंपा ने बहू मिथलेश को बचाने की कोशिश की तो उसको पीटा। बेटे के सिर पर कट्टे के बट से मार।ससुर ने बताया कि आरोपी बहू मिथलेश (26), पोता सार्थक (7) और भूमि (5) को अपने साथ ले गया। महिला के पति ने बताया कि आरोपी पत्नी पर नजर रखता था। कल भी घर के सामने बैठा था, मैंने मना किया इसलिए घटना को अंजाम दिया।लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि महिला और युवक के बीच प्रेम प्रसंग था। महिला का पति उसे मिलने नहीं दे रहा था। आरोपी कार से लड़कों के साथ आया और महिला व बच्चों को ले गया। कुछ दूरी पर कार छोड़कर बाइक से भाग निकला। महिला और बच्चों की तलाश जारी है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment