(छतरपुर)25 दिन की विदेश यात्रा के बाद सनातन मठ भिवंडी पहुंचे बागेश्वर पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र शास्त्री
- 27-Jun-25 12:00 AM
- 0
- 0
छतरपुर 27 जून (आरएनएस)।बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी 25 दिनों की विदेश यात्रा के बाद वापस वतन लौट आए हैं। वर्तमान में वे महाराष्ट्र के भिवंडी स्थित बागेश्वर सनातन मठ में है। तीन दिनों तक यहीं दिव्य दरबार सजेगा। महाराज श्री लोगों की दैहिक, दैविक पीड़ा निवारण करेंगे तो वहीं दिव्य अभिमंत्रित भभूत भी वितरित करेंगे। तीन दिनों तक लोगों को भिवंडी में महाराज श्री के दर्शन हो सकेंगे।बागेश्वर महाराज ऑस्ट्रेलिया, फिजी, न्यूजीलैंड की यात्रा कर शुक्रवार को सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली पहुंचे यहां से हवाई मार्ग से सुबह 9:15 पर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मुंबई पहुंचे जहां उनके भक्तों ने जोरदार स्वागत किया। महाराज श्री यहां से कार द्वारा भिवंडी स्थित बागेश्वर सनातन मठ पहुंचे जहां उन्होंने भगवान श्री गणेश, बागेश्वर बालाजी, सीताराम सरकार और स्फटकेश्वर महादेव का जलाभिषेक करते हुए पूजा अर्चना की। 27 से 29 जून तक शाम 4 बजे से 6 बजे तक सनातन मठ में दिव्य दरबार का आयोजन किया जा रहा है।महाराज श्री की हर विदेश यात्रा कुछ न कुछ नया संदेश देती है। इस बार की विदेश यात्रा में यह देखने को मिला कि एक साथ 8 हजार से अधिक लोग कथा सुनने इक_ा हुए, इतना ही नहीं जगह न होने के कारण लोग लंबी कतारों में खड़े रहे और महाराज श्री की एक झलक पाने का अवसर तलाशते रहे। महाराज श्री ने विदेश यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि विदेश में रहने वाले पूर्ण वस्त्र में रहते हैं जबकि भारतीय मूल के लोग कम वस्त्र पहने नजर आते हैं।बागेश्वर महाराज ने भारत के बाहर रह रहे सनातन प्रेमियों के बारे में कहा कि वे विश्व भर में रहने वाले हिंदुओं को जगाते रहेंगे। उन्होंने बार-बार विदेश जाकर उन्हें सनातन के प्रति एकजुट होने के प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि दुनिया में रहने वाले सनातन प्रेमी अपनी संस्कृति और सभ्यता तथा रहन-सहन का ख्याल रखें। विदेश में भी अपनी संस्कृति का प्रचार प्रसार करें। क्योंकि भारत की संस्कृति और सभ्यता दुनिया की सबसे अच्छी सभ्यता और संस्कृति है।न्यूजीलैंड के क्वींसटाउन को दुनिया का सबसे अंतिम छोर माना जाता है। आज तक के इतिहास में पहली बार यहां महाराज श्री की कथा हुई है। यहां बड़ी संख्या में सनातन प्रेमी एकजुट हुए और कथा का आनंद लिया। न्यूजीलैंड की कथा में कार्यवाहक प्रधानमंत्री ने महाराज श्री का आशीर्वाद लिया। वहीं फिजी के दो उप प्रधानमंत्री और राजनीतिक दलों के प्रमुखों ने कथा में हिस्सा लेकर महाराज श्री का आशीर्वाद लिया। इतना ही नहीं स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से महाराज श्री के प्रवचन की जानकारी मिलने पर न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की एक चार सदस्यीय टीम ने इस पर शोध करने का भी निर्णय लिया।
Related Articles
Comments
- No Comments...