(छिंदवाड़ा)कोतवाली पुलिस ने 7मनचलों का पैदल निकाला जुलूस

  • 03-Oct-24 12:00 AM

छिंदवाड़ा 3 अक्टूबर (आरएनएस)। छिंदवाड़ा पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन अभिमन्यु अभियान चला रही है।इस अभियान के तहत आज कोतवाली पुलिस ने 7 मनचलों के खिलाफ कार्यवाही की है।पुलिस टीम ने इन आरोपियों को पैदल न्यायालय तक ले गई। कोतवाली टी.आई.उमेश गोल्हानी ने बताया कि ऑपरेशन अभियान के तहत महिलाओं से छेड़छाड़ और शराब पीकर छीटाकशी करने वाले 7 लोगो को गिरफ्तार किया गया है।अभियान के तहत पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन अभिमन्यु की शुरुआत की गई जो निरंतर जारी रहेगा।महिलाओं पर हो रहे अत्याचार सहित उनकी सुरक्षा के लिए आवाज उठाने के लिए लोगो को जागरूक किया जायेगा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 170 भारतीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है।एक एंबुलेंस चालक पर इसी अभियान के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment