(जगदलपुर) जगदलपुर में ट्रिपल आर के साथ के साथ डबल जे का जलवा

  • 30-Oct-23 02:07 AM

0 कांग्रेस प्रत्याशी जायसवाल के लिए शुभ है आर अक्षर
0 अब जतिन जायसवाल का तो नाटू... नाटू होना तय है

-अर्जुन झा-
जगदलपुर, 30 अक्टूबर (आरएनएस)। हाल के दिनों में साऊथ की फीचर फिल्म आई थी आरआरआर। इस फिल्म और उसके गाने नाटू - नाटू ने खूब धूम मचाई थी। इस गाने ने तो विदेशों में भी भारत की धाक जमा दी थी। इस फिल्म के गाने को ऑस्कर अवार्ड मिला था। इन दिनों जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में नए क्रक्रक्र और डबल छ्व की धूम मची हुई है। यह ट्रिपल आर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डबल जे के लिए मंगलकारी साबित हो रहा है।
ये ट्रिपल आर और डबल जे फिल्मी दुनिया के रुपहले पर्दे के किरदार नहीं हैं। ये तो सियासी दुनिया के सितारे हैं। आर यानि रेखचंद जैन, आर यानि राजीव शर्मा, आर यानि रवि और डबल जे यानि जतिन जायसवाल। ये वो सियासी शख्स हैं, जिनकी चौकड़ी ने पूरे जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में धूम मचा रखी है। ट्रिपल आर का साथ मिल जाए तो डबल जे का जलवा तो होना ही है। रेखचंद, राजीव और रवि का साथ मिल जाने से जतिन भी जलवा बिखेर रहे हैं, कांग्रेस के प्रति बढ़ते आकर्षण को देख गदगद जतिन जायसवाल नाटू.. नाटू कर रहे हैं। यह चौकड़ी पूरे दमखम के साथ चुनावी समर में डटी हुई है। रेखचंद जैन विधायक एवं संसदीय सचिव हैं, राजीव शर्मा इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष हैं और टीव्ही रवि वरिष्ठ कांग्रेसी हैं। ये तीनों मतदाताओं के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं। जतिन जायसवाल जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं और वे भी अंचल में धाक रखते हैं। ये चारों नेता चुनाव प्रचार और जनसंपर्क के लिए जहां भी जाते हैं, एकसाथ जाते हैं। ट्रिपल आर और डबल जे की चौकड़ी ने रविवार को धनियालुर और पुसपाल में जनसंपर्क किया, लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान ग्रामीणों का उत्साह देखते बन रहा था। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जतिन जायसवाल ने कहा कि जनता का समर्थन और कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं का उत्साह बता रहा है कि कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ जनता की सेवा करने वापस आ रही है। मतलब अब जतिन बाबू नाटू..नाटू... करके ही दम लेंगे।
0

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment