
(जगदलपुर) नगर निगम की अनुमति के बगैर चल रहा है मीना बाजार
- 30-Sep-25 02:13 AM
- 0
- 0
0 आयोजक ने नहीं ली है नगर निगम से परमिशन
0 नगर निगम प्रशासन भी नहीं दे रहा है ध्यान
= अर्जुन झा =
जगदलपुर, 30 सितंबर (आरएनएस)। किसी भी सार्वजनिक आयोजन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य है। व्यवसायिक आयोजनों के लिए तो इस तरह की अनुमति और भी ज्यादा जरूरी होती है और निर्धारित शुल्क भी अदा करना पड़ता है। मगर जगदलपुर में जारी बस्तर दशहरा में मीना बाजार नगर निगम से अनुमति लिए बगैर संचालित किया जा रहा है। इससे नगर निगम को लाखों का राजस्व घाटा उठाना पड़ रहा है। निगम को सफाई कर से ही संतुष्ट होना पड़ रहा है।
नियमों के तहत निगम क्षेत्र में मीना बाजार संचालित करने के लिए आयोजक को नगर निगम से अनुमति लेना चाहिए था। लेकिन से मीना बाजार संचालन की अनुमति नहीं ली गई है। मीना बाजार संचालकों की मनमानी इस कदर है कि प्रवेश शुल्क 20 रूपये वसूला जा रहा है। बिना अनुमति के मौत का खेल संचालित हो रहा है। निगम के जिम्मेदार अधिकारी ने पुरानी नियमों के तहत मीना बाजार संचालित होने की बात कही। ज्ञातव्य हो कि बस्तर दशहरा में मनोरंजन के लिए मीना बाजार संचालित किया जा रहा है। जबकि नियमों के अनुसार संचालन के पूर्व निगम को विधिवत आवेदन प्रस्तुत कर अनुमति लेने का प्रावधान है, जबकि ऐसा नहीं किया गया है। वहीं निगम के अधिकारी भी आंख बंद कर तमाशा देखने में जुटे हैं। निगम सरकार एवं विपक्ष भी इस मामले में मौन धारण कर चुके द्धड्ड। जबकि निगम को लगभग 4 से 5 लाख का राजस्व घाटा होने का अनुमान है। निगम की अनुमति बगैर संचालित मीना बाजार से राजस्व के रूप में सफाई शुल्क लेकर ही संतुष्ट करना पड़ रहा है।
बॉक्स
हो सकती है संपत्ति अटैच
कानूनी जानकारों की मानें तो मीना बाजार या मेला आयोजन करने के लिए संबंधित स्थानीय निकाय से अनुमति लेने का प्रावधान है। क्यों कि यह एक सार्वजनिक स्थान पर वाणिज्यिक गतिविधि होती है। जिसके लिए अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति के संचालन पर नगर निगम को संचालकों की संपत्ति जप्त करने या उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का भी अधिकार है। महापौर संजय पाण्डे एवं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा से अनुमति के संबंध में पूछे जाने पर जानकारी नहीं होने की बात कही। उन्होंने यह स्वीकार किया कि निगम क्षेत्र में आयोजन होने पर अनुमति लेना अनिवार्य है।
बॉक्स
निगम से नहीं ली अनुमति: आयुक्त
वहीं इस संबंध में नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने बताया कि मीना बाजार संचालन के लिए निगम से किसी प्रकार की कोई अनुमति या एनओसी जारी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व से चली आ रही परंपरा अनुसार कलेक्टर से अनुमति जारी की गई है। जारी करने वाले डिप्टी कलेक्टर से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा किसी प्रकार कोई जवाब नहीं मिला।
0
Related Articles
Comments
- No Comments...