(जगदलपुर) मन की बात कार्यक्रम देश व समाज को नई दिशा देने का प्रेरणा स्रोत - किरण सिंह देव

  • 28-Sep-25 01:54 AM

० = भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भगत सिंह वार्ड के बूथ नं.146 में कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम की 126 कड़ी
० = अमर शहीद सरदार भगत सिंह व भारत रत्न कण्ठ कोकिला लता मंगेशकर की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने दी भावभीनी श्रद्धाजंलि
जगदलपुर, 28 सितम्बर (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आज रविवार को स्थानीय भगत सिंह वार्ड के बूथ क्रं.146 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 126 वीं कड़ी का प्रसारण कार्यकर्ताओं व आमजनों के साथ सुना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  देव ने इस मौके पर कहा कि मन की बात कार्यक्रम केवल संवाद नहीं है बल्कि समाज को नई दिशा देने वाला प्रेरणास्रोत है। जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों करोड़ देशवासियों से सीधे जुड़कर सकारात्मकता, सेवा और संकल्प का संदेश देते हैं। मन की बात कार्यक्रम के श्रवण अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद सरदार भगत सिंह एवं भारत रत्न कण्ठ कोकिला लता मंगेशकर की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया और भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने पावन शारदीय नवरात्रि पर्व की समस्त छत्तीसगढ़ प्रदेश निवासियों को शुभकामनायें देते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी की दरों को कम करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। जिसका सीधा लाभ आमजनता को मिलेगा। हर वर्ग व क्षेत्र इस बड़े निर्णय से लाभान्वित रहा है। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुन: देश की जनता से स्वदेशी अपनाने और भारत को आत्मनिर्भर बनाने आह्वान किया है। देश में निर्मित उत्पाद और स्वदेशी वस्तुओं को अधिक से अधिक खरीदने व उपयोग करने का उपक्रम बना कर हम सभी देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।

मन की बात कार्यक्रम श्रवण के दौरान महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, मथुरा तिवारी, दयावती देवांगन, करण जैन, गोदावरी ठाकुर, सुरेश मथरानी,सूर्यकांत साहू, तुलसी ठाकुर, कुसुम साहू, कमला साहू आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय जन मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment