
(जगदलपुर) महापौर ने सुनी लोगों की समस्याएं,कर्मचारियों से कहा त्वरित हल हो
- 19-Sep-25 08:14 AM
- 0
- 0
जगदलपुर, 19 सितम्बर (आरएनएस)। नगर निगम महापौर संजय पांडे आज सुबह से ही नगर निगम कार्यालय में बैठे और आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए, ताकि नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।
महापौर ने कहा कि नगर निगम का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। इसलिए सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।
केशव सल्होत्रा
०००
Related Articles
Comments
- No Comments...