(जगदलपुर) विश्वकर्मा भगवान की आराधना करके नगर के समग्र विकास की प्रार्थना की निगम में 

  • 17-Sep-25 12:53 PM

केशव सल्होत्रा =

जगदलपुर। (आरएनएस) नगर पालिक निगम कार्यालय परिसर में आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पूजन-अर्चन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पांडे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्यगण, पार्षदगण, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा सहित निगम कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। विश्वकर्मा भगवान की आराधना उपरांत नगर निगम परिवार की समृद्धि, कार्यों की सफलता एवं नगर के समग्र विकास हेतु प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर महापौर संजय पांडे ने कहा कि विश्वकर्मा भगवान सृजन एवं निर्माण के देवता हैं। उनके आशीर्वाद से नगर निगम जगदलपुर विकास कार्यों को अधिक गति एवं गुणवत्ता प्रदान करने के लिए संकल्पित है।

नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वकर्मा जयंती कर्मनिष्ठा, सृजनशीलता और परिश्रम की प्रेरणा प्रदान करने वाला पर्व है।

आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने कहा कि नगर निगम का प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी नगर के विकास कार्यों में अपनी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। विश्वकर्मा जयंती हम सभी को नई ऊर्जा प्रदान करती है और यह पर्व हमें नगर की प्रगति के लिए और अधिक प्रयास करने की प्रेरणा देता है। पूजन कार्यक्रम उपरांत उपस्थित अतिथियों एवं निगम परिवार के बीच प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment