(जगदलपुर) सेवा केंद्रो पर विभिन्न समाजों-संगठनो द्वारा पद यात्रियों को दी जाएगी निशुल्क सेवा

  • 22-Sep-25 09:21 AM

जगदलपुर, 22 सितबंर (आरएनएस)। नवरात्रि पर्व के प्रथम दिन पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विभिन्न पदयात्री सेवा ेन्द्रों का विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। नवरात्रि में विभिन्न समाज,संगठनों, द्वारा पदयात्री सेवा केन्द्रों में श्रद्धालुओं को निशुल्क सेवा किया जाता है। इसी तारतम्य में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव ने जिया डेरा में आंध्र समाज, तितली गार्डन, डिमरापाल एवं केशलूर में बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा पदयात्री सेवा केन्द्रों का शुभारंभ किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने प्रदेशवासियों व बस्तरवासियों को नवरात्र एवं बस्तर दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।? साथ ही पदयात्री सेवा केन्द्रों में श्रद्धालुओं को सेवा कार्य के लिए सभी को साधुवाद दिया। इस दौरान निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष श्याम सोमानी, पुखराज बोथरा,पी जयंत राव नायडू, यशवर्धन राव, राजेश श्रीवास्तव,विमल बोथरा,बी जयराम, रोशन झा, एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
केशव सल्होत्रा
000
 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment