(जगदलपुर) 47, मामले ,155 आरोपियों को पकड़ा और 23 लाख रुपए जप्त किए जुआ की फडो से पुलिस ने

  • 23-Oct-25 05:57 AM


0 दीपावली पर्व के मद्देनजऱ बस्तर पुलिस की जुआ गतिविधियों पर कार्रवाई
0 केशव सल्होत्रा
जगदलपुर, 23 अक्टूबर (आरएनएस)। एसपी शलभ सिन्हा के नेतृत्व में तथा एएसपी  महेश्वर नाग के मार्गदर्शन में बस्तर पुलिस द्वारा जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के विरुद्ध मिशन मोड पर विशेष अभियान चलाया गया।
विभिन्न मुखबिरों एवं स्रोतों से प्राप्त पुख्ता जानकारी के आधार पर जिले के विभिन्न थानों के अंतर्गत एक साथ छापेमारी की गई। इस अभियान के दौरान 47 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 155 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से कुल 2,23,990/- की नगद राशि जब्त की गई।
दीपावली पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध अथवा समाज विरोधी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। एसपी शलभ सिन्हा के निर्देशन में बस्तर पुलिस द्वारा ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जा रही है।
बंछोर
०००




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment