
(जगदलपुर।) नाईका कंपनी की फ्रेंचाईजी देने के नाम पर 11.50 लाख रुपए की ठगी करने वाले 5 आरोपियों को रांची,बिहार से किया गया गिरफ्तार
- 24-Sep-25 01:03 AM
- 0
- 0
0 रेंज साइबर थाना बस्तर एवं साइबर सेल जगदलपुर की संयुक्त कार्यवाही।
केशव सल्होत्रा
जगदलपुर। 24 सितबंर (आरएनएस) शिव मंदिर वार्ड में रहने वाले देवांश बजाज ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28 मार्च से 14 अप्रैल के बीच आरोपियों द्वारा नाईका कंपनी की फ्रेंचाईजी जगदलपुर में दिलाने के नाम पर प्रार्थी से कुल 11,65,500/- रूपये की ठगी को अंजाम दिया गया। आरोपियों द्वारा प्रार्थी को झांसे मे लेने के लिए फेक वेबसाईट ठ्ठ4द्मड्डड्डद्घह्म्ड्डठ्ठष्द्धद्बह्यद्गद्बठ्ठस्रद्बड्ड का सहारा लिया गया साथ ही आरोपियों द्वारा प्रार्थी को फर्जी नायका कंपनी के दस्तावेज भी भेजे गये। प्रोसेसिंग फीस, रजिस्ट्रेशन फीस एवं अन्य फीस भुगतान करने के नाम पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी से विभिन्न खातो में रूपये डलवाये गये। अपराध कायमी पश्चात् मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी बस्तर पी. सुंदरराज के मार्गदर्शन एवं बस्तर एसपी शलभ कुमार सिंहा के निर्देशन में तथा एएसपी महेश्वर नाग के नेतृत्व और डीएसपी साइबर सेल श्रीमती गीतिका साहु एवं टीम द्वारा मामले की तकनीकी जांच एवं विवेचना आरंभ की गई। विवेचना के तकनीकी जांच के दौरान आरोपियों को चिंहांकित किया गया। पूर्व में इस प्रकरण में एक आरोपी गोपाल कुमार शर्मा पिता स्व. हरिदेव निवासी खाजेकला पटना बिहार को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुन: टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निरीक्षक शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम रांची-झारखण्ड, पटना-बिहार रवाना किया गया एवं आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में सभी आरोपियों को रांची - झारखण्ड से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों से जप्त सामग्री की जानकारी:-
एंड्रोइड मोबाईल फोन - 7, कीपेड मोबाईल- 02, पासबुक - 24 नग,आधार कार्ड - 8, पेनकार्ड - 4, एटीएम - 3, डेबिट कार्ड - 04 नग।
गिरफ्तार आरोपियों का नाम:-
1 आयुष कुमार राय पिता संतोष राय उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम इस्माईलपुर, डोरीगंज पो. कुटवापट्टी रामपुर थाना डोरीगंज जिला छपरा बिहार।
2 नितीश कुमार पिता बब्बन राय उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम जमालपुर पोस्ट दौलतपुर, थाना कोईलवर जिला आरा बिहार।
3 रॉकी कुमार पिता कृष्णा राय उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मानचाक पोस्ट हरीपुर, थाना कोईलावर, आरा, बिहार।
4 धमेन्द्र कुमार उर्फ धीरज पिता अरूण राम उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सकरावा पोस्ट चकदीन थाना अस्थामा जिला नालंदा बिहार।
5 रेड रोज उर्फ गोरेलाल पिता बच्चूराम चंद्रवंशी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सकरावा, पोस्ट चकदीन थाना अस्थामा जिला नालंदा बिहार।
6 गोपाल कुमार शर्मा पिता स्व. हरिदेव निवासी खाजेकला पटना बिहार।
मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में निरीक्षक गौरव तिवारी,दिलबाग सिंह, शिवानंद सिंह,विष तिवारी, उप निरीक्षक अमित सिदार, निलांबर नाग, सतीष यादव, मौसम गुप्ता, लोमष दीवान,सगरो सलाम,गौतम चंद सिंहा, धर्मेन्द्र ठाकुर, रवि कुमार बघेल, कृष्णा साबड़े, राधिका नेताम रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...