
(जगदलपुर /कांकेर) कांकेर में कांग्रेस का बड़ा अभियान, कलेक्ट्रेट का किया घेराव
- 15-Oct-25 02:05 AM
- 0
- 0
= केशव सल्होत्रा =
जगदलपुर /कांकेर, 15 अक्टूबर (आरएनएस)। बिजली चोर गद्दी छोड़Ó कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी, विशेष रूप से छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस, द्वारा चलाया गया एक बड़ा अभियान है।
कांकेर में भी इसी अभियान के तहत सभा का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। यह प्रदर्शन राज्य में बिजली की कथित महंगाई, बिलों में अनियमितता, या बिजली से संबंधित अन्य मुद्दों को लेकर किया गया था। यह अभियान राज्यव्यापी था, जिसके तहत कांकेर में विरोध प्रदर्शन किए गए , जिसमें 'वोट चोर, गद्दी छोड़Ó जैसे नारे लगाए गए।
उक्त प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज,युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान उदय भानु चिब जी,युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया,सहप्रभारी सुश्री मोनिका मंन्द्रे,युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा,भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी,शुभम यदु,सद्दाम रज़ा,आदर्श दलाई,निकेत झा,अनुराग महतो,रजत जोशी,असीम सुता एवं अन्य कत्र्तव्ययोगी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0
Related Articles
Comments
- No Comments...